{"_id":"669e4746f248eff39c0a386b","slug":"out-of-113-complaints-only-15-were-resolved-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111663-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 113 शिकायतों में से मात्र 15 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 113 शिकायतों में से मात्र 15 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
-लंबित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश
फोटो संख्या 5
बड़ौत। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र 15 का ही निस्तारण हो सका। वहीं लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के डीएम ने निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
बड़ौत तहसील में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय के समक्ष 49 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके अलावा एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ने बताया कि तहसील खेकड़ा में 20 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि तहसील बागपत में 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 06 का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अपने-अपने कार्यालयों में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुनें। साथ ही उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उधर, बड़ौत तहसील में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित कैंप लगाए गए। इनका डीएम ने निरीक्षण किया और वहां आने वाले जन सामान्य से कैंप का फीडबैक लिया। साथ ही मौके पर बनाए गए प्रमाण पत्र वितरित किए। दिव्यांग कैंप में 18 प्रमाण पत्र बनाए गए। डीएम व एसपी ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम अमर चंद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ तीरथ सिंह, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, सीओ सविरत्न गौतम, एक्सईएन द्वितीय नितिन जायसवाल, सिंचाई विभाग एसडीओ सूरजपाल, नलकूप एसडीओ सौरभ तोमर, ईओ मनोज रस्तोगी मौजूद रहे।