{"_id":"5f3035738ebc3e3d116732a3","slug":"otp-to-be-shown-for-delivery-of-cylinder-baghpat-news-mrt495331445","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर की डिलीवरी के लिए दिखाना होगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर की डिलीवरी के लिए दिखाना होगा ओटीपी
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए की लागू की गई व्यवस्था
प्रवीण शर्मा
बागपत। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब सिलिंडर लेने से पूर्व उपभोक्ता को डिलीवरी मैन को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दिखाना होगा। ओटीपी को देखने के बाद ही डिलीवरी मैन सिलिंडर की सप्लाई करेगा।
गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्व में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लागू की। अब गैस कंपनियों ने ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था में ऑनलाइन गैस बुकिंग के बाद कैश मैमो कटते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। डिलीवरी मैन के मोबाइल फोन में कंपनी का एक एप डाउनलोड कराया जाएगा। गैस डिलीवरी मैन उपभोक्ता के घर पहुंचकर उनसे ओटीपी पूछकर ओटीपी को अपने एप में पंजीकृत करेगा, इसके बाद ही उपभोक्ता को सिलिंडर की डिलीवरी देगा।
दिया जाएगा प्रशिक्षण
बागपत। गैस की डिलीवरी सही उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए डिलीवरी मैन को एप संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ओटीपी पंजीकृत करते ही पता चलेगी लोकेशन
बागपत। गैस की डिलीवरी लेने के लिए उपभोक्ता को अपनी गली मोहल्ले में नहीं जाना होगा। डिलीवरी मैन गैस डिलीवरी के दौरान जैसे ही एप में उपभोक्ता को भेजा गया ओटीपी दर्ज करते ही उसकी लोकेशन एजेंसी को मिल जाएगी।
विज्ञापन
कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से गैस सिलिंडर की डिलीवरी उपभोक्ता के घर होगी। जिससे गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी।