{"_id":"64c80364a24c8c94240f7d54","slug":"order-to-file-a-case-against-four-including-the-manager-for-withdrawing-money-from-the-account-of-the-deceased-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3777-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मृतक के खाते से रुपये निकालने पर प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मृतक के खाते से रुपये निकालने पर प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
बागपत। बोढ़ा गांव की विधवा महिला ने छपरौली के पीएनबी बैंक शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों पर मृतक बेटे के बैंक खाते से 33 हजार रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। जिसमें न्यायालय ने बैंक प्रबंधक समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए है।
बोढ़ा गांव की रहने वाली दयावती ने बताया कि उसके बेटे राजवीर सिंह का पंजाब नेशनल बैंक छपरौली में खाता है। आरोप लगाया कि उसके बेटे की 22 जुलाई 2022 को मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि दिसंबर माह में उसके मृतक बेटे की फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से 33 हजार रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर करा दिए गए। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। आरोप लगाया कि छपरौली थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद उसने न्यायालय में शिकायत की। इस प्रकरण में न्यायाधीश ने बैंक प्रबंधक आशीष जैन, प्रवीण, मंजू निवासी बोढ़ा और कर्मचारी वरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। संवाद