{"_id":"6333645b8038c506282dddd2","slug":"order-for-attachment-of-former-minister-yakub-qureshi-s-house-baghpat-news-mrt6071094137","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की के आदेश
Wed, 28 Sep 2022 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:30 AM IST
सार
बागपत में पूर्व मंत्री और बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर मकान की कुर्की के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्व मंत्री और बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर मकान की कुर्की के आदेश जारी किए गए हैं। याकूब कुरैशी ने चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उस मामले में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2014 में बसपा से तत्कालीन एमएलसी प्रशांत चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था। प्रशांत चौधरी ने नौ मार्च 2014 को घनश्यामदास रोड पर चुनावी सभा कराई थी। उस सभा में मेरठ निवासी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ramlilia: दिन में हवन, रात में रावण बन जाते हैं नितिन, ईंट सप्लाई कर राम का किरदान निभाते हैं आशु
विज्ञापन
बागपत कोतवाली के एसआई वीरेंद्र पंवार ने आचार संहिता के उल्लंघन का याकूब कुरैशी व तत्कालीन जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरवीर सिंह पर दर्ज कराया था। यह मामला सीजेएम प्रीति सिंह की अदालत में विचाराधीन है। इसमें पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी अदालत में तारीख पर नहीं पहुंच रहे हैं।
अदालत ने याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट व मकान की कुर्की के लिए नोटिस पहले जारी किया था। मंगलवार को अदालत ने उनके मकान की कुर्की के आदेश जारी किए। इसको लेकर मेरठ आईजी को भी पत्र लिखने की बात कही जा रही है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 15 अक्तूबर तय की गई है।