फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to installation of meters on tube wells in the meeting

बैठक में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध

Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of meters on tube wells in the meeting
बागपत। घिटौरा गांव में रविवार को भाकियू अंबावता की बैठक में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया। बैठक में करतार सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बैठक में नलकूपों पर मीटर लगाने, बकाया गन्ना भुगतान न होने, सड़क पर ओवरलोड वाहनों के चलाए जाने, बेसहारा पशुओं व प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई गई। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सचिन भड़ाना, धर्मवीर दरोगा, विक्रम प्रधान, बलजीत, दाताराम, बिजेंद्र मुखिया, कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 जून को होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाएं
अमीनगर सराय। रविवार को फतेहपुर गांव में बैठक हुई, जिसमें 25 जून होने मेरठ के एमडी कार्यालय पर किसान मजदूर संगठन की ओर से होने वाली पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र में नलकूपों के लिए फ्री बिजली देने की घोषणा की थी, मगर अब सरकार अपने वादे से मुकर गई है। नलकूपों पर मीटर किसानों पर थोप रही है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी नलकूपों के कनेक्शन काट रहे है और आरसी जारी की जा रही है। इसके विरोध में 25 जून को मेरठ में पंचायत कर विरोध किया जाएगा। मौके पर भूरा राजपूत, सतीश मास्टर, खुशी राम जी, करतार सिंह , गौरव राजपूत व गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed