{"_id":"658f2560b3f056b3b30dbfcc","slug":"opposition-parties-have-received-invitation-should-go-to-ayodhya-dr-satyapal-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-8535-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी पार्टियों को मिला है निमंत्रण, अयोध्या जाना चाहिए: डा. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी पार्टियों को मिला है निमंत्रण, अयोध्या जाना चाहिए: डा. सत्यपाल
विज्ञापन
बागपत। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भगवान राम सभी के पूजनीय हैं। अगर अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है तो किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहां उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के लिए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को निमंत्रण दिया गया है और उनको अयोध्या जरूर जाना चाहिए।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह शुक्रवार को बागपत में मकून्स किड्स के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। सांसद ने कहा कि बागपत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और यहां हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र धामा प्रमुख, प्रमेंद्र तोमर, गौरव कुमार, अनुष्का, अनुज ढाका, बिल्लू प्रधान, मोनिका, दीपा आदि मौजूद रहे। वहां से वह पाबला व अहैड़ा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका हर किसी को लाभ उठाने का आह्वान किया।
सांसद से रास्तों व खेल मैदान के निर्माण की मांग
अमीनगर सराय। सांसद रामनगर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में ग्रामीणों ने दो रास्तों और अस्पताल का निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा गांव के युवाओं के लिए खेल का मैदान बनवाने की भी मांग की। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने ग्रामीणों को मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शेर गिरी, श्याम सुंदर, मुकेश, महेश, अमित बंसल, राकेश, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद