फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Operation of buses from Baraut to Meerut disrupted, passengers upset

Baghpat News: बड़ौत से मेरठ की ओर बसाें का संचालन गड़बड़ाया, यात्री परेशान

Mon, 29 Jan 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Operation of buses from Baraut to Meerut disrupted, passengers upset
बागपत, बड़ौत। बिनौली बस स्टैंड पर अव्यवस्था फैली हुई है। आलम यह है कि बड़ौत से मेरठ जाने के लिए शाम छह बजे के बाद यात्रियों को बसें तक नहीं मिलती। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए या तो किसी वाहन चालक से लिफ्ट लेनी पड़ती है या फिर दोगुना किराया देकर जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत के बिनौली बस स्टैंड से भैंसाली डिपो की बसें मेरठ की ओर संचालित होती हैं, लेकिन पिछले छह माह से बसों के संचालन की व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। बिना टाइम टेबल बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में दिन में तो यात्रियों को बसें मिल जातीं हैं, लेकिन शाम को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों में विकास, आजाद, शेखर, सत्यवीर, वीरपाल आदि ने बताया कि बिनौली बस स्टैंड से मेरठ जाने के लिए भैंसाली डिपो की बसों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिस कारण मजबूरन यात्रियों को या तो डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है या फिर अपने निजी वाहनों में। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे यात्रियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


वर्जन- बिनौली बस स्टैंड से मेरठ जाने के लिए बड़ौत डिपो की बसों का संचालन नहीं है, भैंसाली डिपो की बसें संचालित होतीं हैं, यदि ऐसी समस्या बनी हुई है तो आरएम मेरठ से बातचीत कर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। - ममता अग्रवाल एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed