{"_id":"6390d16ebc3c13516e333f28","slug":"operation-of-10-new-memu-trains-changed-old-time-table-baraut-news-mrt6168040198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 10 नई मेमू गाड़ियों के संचालन से बदली पुरानी समय-सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 10 नई मेमू गाड़ियों के संचालन से बदली पुरानी समय-सारणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रेलवे विभाग जहां रेल यात्रा को सुरक्षित और मंगलमय बनाने के लिए लगातार सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी इसे अमंगलकारी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब स्टेशन अधीक्षक ने बुधवार से शुरू होने वाली मेमू गाड़ियों संचालन और रद्द होने के संबंध से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई।
दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर बुधवार से 10 मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों का संचालन शुरू होना था, जिसके कारण ट्रेनों के आगम-प्रस्थान के समय में काफी फेरबदल किया गया है। पहली मेमू ट्रेन संख्या 01623 बुधवार को शाम सात बजे दिल्ली जंक्शन से चलकर बड़ौत स्टेशन पर शाम 8.40 बजे पहुंचनी थी, जो अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। इस संबंध में यात्री स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा से जानकारी लेने पहुंचे तो उन्होंने ट्रेन के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना होने से इंकार कर दिया।
उधर, आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी 10 मेमू गाड़ियों के ट्रैक पर उतारा जाना है, जिसके लिए समय-सारणी में भी भारी बदलाव किया गया है। यात्री मनोज, दिनेश, जितेंद्र, संदीप, राजू, इरफान, मनीष, प्रहलाद आदि ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की तरफ से नई ट्रेनों के आने-जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने मामले की शिकायत स्थानीय सांसद डा. सत्यपाल सिंह और रेलवे के उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि बुधवार को मेमू ट्रेन के रद्द होने की कोई सूचना नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह मेमू ट्रेनों के संचालन की भी जानकारी नहीं है।