फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Open meeting in 80 gram panchayats, not in Luhari and Jiwana

80 ग्राम पंचायतों में हुई खुली बैठक, लुहारी व जिवाना में नहीं

Fri, 28 May 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Open meeting in 80 gram panchayats, not in Luhari and Jiwana
बड़ौत। तहसील के 80 गांवों की सरकारों ने बृहस्पतिवार को खुली बैठक करके गांव के विकास की रूप रेखा तैयार की। साथ ही गांव के विकास के लिए समितियों का भी गठन किया गया। हालांकि समिति गठन के दौरान कई गांवों में हलका विवाद भी हुआ। जिसको अधिकारियों ने समझा बुझाकर खत्म कराया। उधर लुहारी में ग्राम पंचायत सदस्य के इस्तीफे और जिवाना में कुछ दिन पूर्व विवाद के कारण न तो पहली खुली बैठक ही हो सकी और न ही समितियों का गठन हुआ।
विज्ञापन

तहसील की 82 में से 80 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को खुली बैठक की गई। बीडीओ राहुल वर्मा व एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि लुहारी गांव में छह ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा इस्तीफा दिए जाने व जिवाना गांव में कुछ दिन पहले हुए झगडे़ के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के मौजूद न रहने के कारण खुली बैठक नहीं हो सकी। इस संबंध में डीपीआरओ सहित जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में खुली बैठक की गई। बैठक में समितियों के गठन की कार्रवाई की गई। कई ग्राम पंचायतों में समिति के गठन के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। इस विवाद की स्थिति को ग्राम पंचायत अधिकारी और जिम्मेदार लोगों द्वारा निपटाया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खींचा गया।
विज्ञापन

औपचारिकता ही साबित हुई ग्राम पंचायतों की पहली खुली बैठक
बागपत/बड़ौत। ग्राम पंचायतों का गठन होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली खुली बैठक औपचारिकता ही साबित हुई। किसी भी ग्राम पंचायत की बैठक में विकास कार्यों से संबंधित कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया। बैठकों में समितियों के गठन किया गया और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कई ग्राम पंचायतों में समिति के गठन के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। इस विवाद की स्थिति को ग्राम पंचायत अधिकारी व जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर कमेटियों का गठन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की खुली बैठक हुई। बालैनी क्षेत्र के गांव बुढ़सैनी में ग्राम प्रधान अजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई और समितियों का गठन किया। ग्राम प्रधान ने सदस्यों से प्रस्ताव मांगे।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के मीतली गांव में हुई बैठक ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह ने नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति आदि का गठन किया। चांदीनगर क्षेत्र के सिंगौली तंगा गांव में ग्राम सभा की पहली बैठक में सभी छह समितियों का गठन किया गया। ग्राम प्रधान ऊषा त्यागी ने सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए गांव के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर प्रधान पति बाबू राम त्यागी, संजू, अनिता, राजेश, अनिल त्यागी, मनोज, शिवकुमार, दीपिका शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा खेकड़ा, छपरौली, बिनौली व पिलाना ब्लॉक में भी ग्राम पंचायतों की बैठक कर समितियों का गठन किया गया।
लुहारी ग्राम पंचायत सुर्खियों में, प्रधान के भाई भी आरोपों में
बड़ौत। लुहारी गांव में ग्राम प्रधान के पक्ष में कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने सामूहिक रूप से विकास कार्यों में सहयोग करने से मना कर दिया। कई ने तो अपने इस्तीफे जिलाधिकारी को भी भेज दिए हैं। एक ग्राम पंचायत सदस्य की मां ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का भाई व उसके गुर्गे जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। महिला ने अधिकारियों से शिकायत की है।
लुहारी निवासी शिक्षा देवी पत्नी स्व. धर्मपाल का कहना है कि बेटा उमेश वार्ड सदस्य है। वह नौकरी करने गया हुआ है। ग्राम प्रधान के भाई उसे धमका रहे हैं कि बेटे को बुला कर लाए। वह बुधवार को खेत में काम कर रही थी तो उसे गाड़ी में डालकर बड़ौत थाने लाया गया। थाने में उससे कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया गया। दबाव डाला गया कि वह हारे हुए प्रधान पद के प्रत्याशी संजीव के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराए। उसने मना कर दिया तो अब उसे पट्टे में मिली जमीन को निरस्त करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिक्षा देवी ने एससी एसटी आयोग, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम समेत अनेक अधिकारियों को अपने बेटे व अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की।

अब नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोरम पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। उधर इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed