{"_id":"5e861d048ebc3e78b90f9d7f","slug":"open-clinics-do-home-visits-and-consult-doctors-on-mobile-dm-baghpat-news-mrt476218167","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक खोलें, होम विजिट करें और मोबाइल पर परामर्श दें डॉक्टर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक खोलें, होम विजिट करें और मोबाइल पर परामर्श दें डॉक्टर : डीएम
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोरोना संक्रमण से बचाव और जिले के लोगों को बेहतर उपचार के लिए निजी डॉक्टरों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। सरकार की ओर से तय समय में क्लीनिक खोले जाने, होम विजिट करने और बीमार लोगों को मोबाइल पर परामर्श देने के निर्देश दिए गए। इमरजेंसी के लिए बड़ौत मेडिसिटी और सर्वोदय हॉस्पिटल को चयनित किया गया है।
बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में आईएमए पदाधिकारियों, नर्सिंग होम संचालकों और निजी डॉक्टरों के साथ मीटिंग की। डीएम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए निजी डॉक्टरों का सहयोग भी जरूरी है। अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को सही समय पर उपचार दिया जाना जरूरी है ताकि लोग बीमार न हों। इसके लिए यह जरूरी है कि डॉक्टर अपने क्लीनिक खोलें, नर्सिंग होम संचालित करें ताकि इमरजेंसी सेवाएं बाधित न हों। इससे लोगों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का विश्वास बढ़ेगा। लोगों को इलाज मिलेगा। यह भी निर्देश दिए कि होम विजिट कर मरीजों का इलाज करें। निजी डॉक्टरों को जरूरत पड़ने पर पास जारी किए जाएंगे। डॉक्टर अलर्ट रहकर कार्य करें। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी नहीं होगी, लेकिन इमरजेंसी केस देखे जाएंगे। सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, एसडीएम बागपत रामनयन, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा मौजूद रहे।
-------------------