फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only pits from Hisavada to Doula

हिसावदा से डौला तक गड्ढ़े ही गड्ढ़े

Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Only pits from Hisavada to Doula
हिसावदा से डौला तक गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

अमीनगर सराय। बरसात के बाद अभी तक क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। हिसावदा से डौला जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। पांच किमी के मार्ग से क्षेत्र के कई गांव के लोग गुजरते हैं। मगर, गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। गन्ने का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, जिस कारण किसानों के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
इसलिए टूट गया हिसावदा मार्ग
अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ हाइवे निर्माण के कारण डौला, हिसावदा वाया अमीनगर सराय होते हुए वाहन मेरठ के लिए रवाना हो रहे हैं। पिछले एक महीने से वाहनों की संख्या कई गुणा बढ़ गई है। ग्रामीण कहते हैं कि वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
- हिसावदा गांव के ओमपाल सिंह का कहना है कि वाहन बढ़ गए हैं, लेकिन सड़क खराब है। खेतों तक जाना भी मुश्किल हो गया है।
- महिपाल सिंह का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण शुरू कराना चाहिए। ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- सुखबीर सिंह का कहना है कि हाइवे निर्माण के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है। बरसात में गड्ढे बन गए हैं, लेकिन मरम्मत नहीं हुई है।
- हुकम सिंह का कहना है कि डौला से अमीनगर सराय जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। समस्या खड़ी हो रही है।
इसलिए महत्वपूर्ण है मार्ग
अमीनगर सराय। मेरठ हाइवे पर बसे डौला गांव के लिंक मार्ग से हिसावदा होते हुए पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालु जाते हैं। लेकिन मार्ग खराब होने के कारण मुश्किलें खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed