फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online Task Fraud: Man from Baghpat Loses rs1.25 Lakh After Telegram Scam Promise of Easy Earnings

Baghpat: 150 रुपये का लालच पड़ा भारी, टास्क के नाम पर बड़ौत निवासी से 1.25 लाख की साइबर ठगी

Wed, 05 Nov 2025 08:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Nov 2025 08:53 PM IST
सार

बड़ौत के मनीष शर्मा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बहाने पहले 150 और 8300 रुपये भेजकर भरोसे में लिया, फिर 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Online Task Fraud: Man from Baghpat Loses rs1.25 Lakh After Telegram Scam Promise of Easy Earnings
साइबर अपराधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत की न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष शर्मा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर कमाई करने का लालच दिया और बताया कि सिर्फ ऑनलाइन टास्क पूरे करने से पैसे कमाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा! 
विज्ञापन


मनीष के अनुसार, साइबर ठगों ने उन्हें 20 टास्क पूरे करने का लक्ष्य दिया। शुरुआत में पहले तीन टास्क पूरे करने पर उनके खाते में 150 रुपये भेजे गए। इससे वह भरोसा कर बैठे। आगे छह टास्क पूरे करने पर उनसे वे ही रुपये वापस मांगे गए, जो उन्होंने भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आठवां टास्क पूरा करने पर उनके खाते में 8300 रुपये भेजे गए, जिससे उन्हें ठगों पर और भरोसा हो गया। इसके बाद जब 12वां टास्क पूरा हुआ तो ठगों ने फिर से रुपये भेजने का दबाव बनाया। इस दौरान मनीष से 5 हजार, 20 हजार, 40 हजार, और फिर 60 हजार रुपये भेजवा लिए गए। कुल मिलाकर उनसे 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए।

बाद में जब और रुपये मांगने लगे, तब मनीष को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित खातों व आईपी एड्रेस की ट्रेसिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed