फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online studies will be conducted in council schools during summer vacation

Baghpat News: परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टी में कराई जाएगी ऑनलाइन पढ़ाई

Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Online studies will be conducted in council schools during summer vacation
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी में पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए छात्रों को ऑनलाइन गृह कार्य दिया जाएगा। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों को होमवर्क भेजेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को पढ़ाई का शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन का मानना है कि गर्मी की छुट्टी में छात्र पढ़ाई से दूर हो जाते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि और निरंतरता बनाए रखने के लिए गर्मी में छुट्टी में शिक्षक शेडयूल बनाकर बच्चों के अभिभावकों के व्हाट्सएप पर होमवर्क और प्रोजेक्ट भेजेंगे। इसके लिए शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ताकि गर्मी की छुट्टी में छात्रों को आसानी से शिक्षण कराया जा सके। शिक्षा निदेशक कंचन वर्मा ने गर्मी की छुट्टी में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----
वर्जन- छात्रों की पढ़ाई के प्रति निरंतरता बनाने के लिए शासन ने गर्मी की छुट्टी में ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर शेडयूल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। -आकांक्षा रावत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed