फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online registration will be registered

ऑनलाइन शिक्षण की होगी उपस्थिति पंजिका तैयार

Mon, 17 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Online registration will be registered
पंचायत घरों में टीवी की व्यवस्था कराया जाएगा शिक्षण
विज्ञापन

बागपत। ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण की मॉनिटरिंग की जाएगी। शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण करने वाले छात्रों की उपस्थिति व अनुपस्थिति दर्ज करेंगे और वंचित छात्रों का ब्योरा प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे। शिक्षक टीवी के अभाव में शिक्षण प्रभावित होने पर ग्राम सभावार छात्रों का ब्योरा तैयार करेंगे और ग्राम प्रधान से संपर्क कर पंचायत घर में टीवी की व्यवस्था कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं।

ऑनलाइन शिक्षण की मॉनिटरिंग करने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य नोडल नामित किए। प्रधानाचार्य शिक्षकों को तीन दिवसीय गूगल मीट का प्रशिक्षण देंगे। गूगल मीट से शिक्षण कराने में शिक्षकों को परेशानी न हो। इसके लिए राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाध्यापक रीता राठौर, राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाध्यापक ज्वाला प्रसाद और राजकीय हाईस्कूल सूप की प्रधान अध्यापक नीतू कुमरा को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया। विद्यालयों में समय सारणी के अनुसार शिक्षण कराया जाएगा और शिक्षक छात्रों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का मैनुअल रजिस्टर तैयार करेंगे। दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर चलने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में शत प्रतिशत छात्रों को शिक्षण कराने के लिए शिक्षक निरीक्षण कर छात्रों से टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम और विषय के बारे में जानकारी लेंगे। टीवी के अभाव में शिक्षण न करने वाले छात्रों का ग्राम सभावार ब्योरा तैयार कर ग्राम प्रधान से पंचायत घर में टीवी की व्यवस्था कराकर शिक्षण कराया जाएगा। एंड्रायड के अभाव में छात्रों के घरों पर नोट्स भेजे जाएंगे तथा निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन शिक्षण न कराने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed