फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   online khatauni

बागपत में अब मिलेगी आनलाइन खतौनी

Tue, 30 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Tue, 30 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
online khatauni
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि बागपत तहसील में ऑनलाइन खतौनी का कार्य प्रारंभ करा दिया गया हैै। खेकड़ा और बड़ौत में व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाएगी। 
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने पत्रकारों को सरकारी योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन के विषय में बताया। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान के मामले में जिले ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 अल्ट्रा साउंड केंद्रों का निरीक्षण किया, इनमें से दो सेंटर सील किए हैं। 11 उपकेंद्रों का निर्माण किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में वर्ष 2016-17 में 441.55 लाख का वार्षिक लेबर बजट जनपद के लिए स्वीकृत हुआ है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विषय में भी बताया। सात सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, इनकी लंबाई 63.43 किमी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना के विषय में बताया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में शौचालय निर्माण की भी जानकारी दी। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के खाते में क्रेडिट हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी पूनम ने कहा  मुख्य अपराधियों की मानीटरिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा  हर थाने से एक व्यक्ति को सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया को खबर देने के लिए दायित्व सौंपा जाएगा। इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, डीआईओएस पीके मिश्रा, बीएसए डॉ एमपी वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed