फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online admission started in primary school-1 of Binauli

बिनौली के प्राइमरी विद्यालय-1 में ऑनलाइन दाखिले शुरू

Tue, 28 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Online admission started in primary school-1 of Binauli
बागपत। बिनौली का प्राथमिक विद्यालय नंबर एक किसी अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय से कम नहीं है। विद्यालय में बच्चों के लिए पुस्तकालय से लेकर स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन एडमीशन की पहल की। विद्यालय ने ऑनलाइन एडमीशन के लिए नंबर जारी किया। सोमवार को विद्यालय में तीन बच्चों का ऑनलाइन प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिले में 483 प्राथमिक एवं 191 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 137 विद्यालयों में अंग्रेजी मीडियम में शिक्षण कराया जा रहा है। वर्ष 2018-19 में बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को अंग्रेजी मीडियम शिक्षण के लिए चुना। विद्यालय में सात शिक्षक एवं 300 बच्चें पंजीकृत हैं। इनमें से 135 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण से जुड़ चुके हैं तथा अन्य छात्रों के अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता सिंह ने बताया कि विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण के साथ ऑनलाइन प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विद्यालय ने नंबर जारी किया। सोमवार को विद्यालय में कक्षा एक में तीन छात्रों के प्रवेश लिया। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने बताया बिनौली विद्यालय में एक सफल एवं सार्थक पहल की गई है। विद्यालय की पहल से बच्चों का विद्यालय में समय पर नामांकन के साथ शिक्षण भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed