फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   onion on sky

प्याज की बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसु

Wed, 06 Nov 2019 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
onion on sky
प्याज की बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसु
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बीते एक सप्ताह में प्याज की कीमतों में 20 से 30 प्रति किलो का इजाफा होने से प्याज गरीबों की थालियां से दूर हो गई हैं।

विज्ञापन


आलम यह है कि जो प्याज एक सप्ताह पूर्व 50 रुपये प्रति किलो था, वह अब बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गया है। इस कारण होटलों और ढाबों के संचालकों ने भोजन की थाली से प्याज गायब कर दिया है। अब सलाद के नाम पर खीरा ही परोसा जा रहा है। ग्राहक द्वारा प्याज मांगे जाने पर उससे अतिरिक्त धन लिया जा रहा है। प्याज के थोक कारोबारी शकील ने बताया कि पहले प्याज की फसल खराब हो गयी थी, फिर मौसम के मिजाज के चलते खपत के मुकाबले मंडी तक प्याज की आवक नहीं हो पा रही है। यहां के कारोबारी दिल्ली, मेरठ, पानीपत व महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से प्याज लाते हैं, लेकिन वहां पर भी आवक कम हो रही है, इस कारण प्याज की कीमतों में इजाफा हुआ है। बावली रोड स्थित सब्जी विक्रेता राज कुमार गोस्वामी ने बताया कि मजबूरी में ही ग्राहक प्याज खरीद रहे हैं, क्योंकि बिना प्याज के चलते सब्जियां का स्वाद नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती हैं ग्रहणी
बड़ौत। ग्रहणी बबीता मलिक ने कहा बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह प्याज के साथ ही अन्य कई सब्जियों के दामों में उछाल आया है। इससे घर का बजट गड़बड़ाने लगा है।
बड़ौत। ग्रहणी प्रीति का कहना है कि प्याज की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान हैं। ऐसे में महंगाई के इस दौर में प्याज खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed