फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One was taken into custody after the settlement, the protest started

समझौता होने के बाद भी एक हिरासत में, विरोध में धरना शुरू

Sun, 13 Jun 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
One was taken into custody after the settlement, the protest started
दोघट। पलड़ी गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में रविवार को दोनों परिवारों के लोग धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद भी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। उनका आरोप है कि एक दरोगा उनसे सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। पुलिस के विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पलड़ी गांव में दो दिन पहले बच्चों में झगड़ा होने के बाद दो परिवारों में विवाद हो गया था। शौकीन पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने समझौतानामा लिखकर थाने में दे दिया। आरोप है कि रविवार को एक दरोगा ने दोनों पक्षों को दाहा चौकी में बुलाया और एक पक्ष के हरवीर को चौकी में ही बैठा लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव के चौराहे के पास पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा ने सुविधा शुल्क की मांग की थी। सुविधा शुल्क देने में असमर्थता जताने पर दरोगा ने हरवीर को चौकी में बैठा लिया। बाद में सुविधा शुल्क देने के आश्वासन पर छोड़ा है। ग्रामीणों ने एडीजी से मिलने का निर्णय लिया है। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में एनसीआर काट दी गई थी। समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया था। दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed