फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One thousand teachers and employees will evaluate answer books

Baghpat News: एक हजार शिक्षक और कर्मचारी कराएंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 14 Mar 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
One thousand teachers and employees will evaluate answer books
बागपत। जिले में दो केंद्रों पर एक हजार परीक्षक और कर्मचारी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कराएंगे। उप नियंत्रक परीक्षकों और कर्मचारियों के आईडी कार्ड जारी करेंगे। मूल्यांकन समय पर पूरा कराने के लिए उप नियंत्रकों को 15 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका और श्री यमुना इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। दोनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। मूल्यांकन के लिए केंद्र के उपनियंत्रक की ओर से परीक्षक और कर्मचारियों के आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में मूल्यांकन पूरा कराया जाएगा। केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मूल्यांकन की निगरानी की जाएगी। श्री यमुना इंटर काॅलेज केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन से पूर्व 15 मार्च को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन- मूल्यांकन को लेकर तैयारी पूरी है, लगभग एक हजार शिक्षक और कर्मचारियों की मूल्यांकन में ड्यूटी लगी है। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य की जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed