फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One nomination of District Panchayat member canceled, 274 in the field

जिला पंचायत सदस्य का एक नामांकन निरस्त, 274 मैदान में

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
One nomination of District Panchayat member canceled, 274 in the field
बागपत। पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को देर शाम तक चलती रही। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद का एक नामांकन निरस्त किया गया। आरओ व सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि वार्ड-11 से रेखा का नामांकन निरस्त किया गया है। वार्ड-11 ओबीसी के लिए आरक्षित था, जबकि रेखा अनुसूचित जाति से हैं। अब जिला पंचायत सदस्य के 20 पदों पर 274 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन

सदस्य पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार देर शाम तक पूरी हुई। कलक्ट्रेट में आरओ और ब्लॉक मुख्यालय पर एआरओ दिनभर नामांकन की जांच में लगे रहे। बागपत ब्लॉक में ग्राम प्रधान के सभी 364 नामांकन सही पाए गए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 241 नामांकनों में से 4 निरस्त कर दिए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के 516 नामांकनों में से 26 निरस्त हो गए। खेकड़ा ब्लॉक में प्रधान पद के 270 नामांकनों में से 3 निरस्त कर किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 242 में से एक नामांकन निरस्त किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य के 472 में से 34 निरस्त हो गए। बड़ौत ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 476 में से 3, क्षेत्र पंचायत के 517 में से 10 और ग्राम पंचायत के 605 में से 61 नामांकन निरस्त हो गए। इसके अलावा छपरौली में ग्राम प्रधान सभी नामांकन जांच में सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 18 नामांकन निरस्त हुए। पिलाना ब्लॉक में ग्राम प्रधान के तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 18 नामांकन निरस्त हुए।
विज्ञापन

आज नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन
रविवार को प्रत्याशी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन पत्र
वार्ड संख्या नामांकनों की संख्या
1. 7
2. 8
3. 16
4. 20
5. 12
6. 11
7. 24
8. 17
9. 17
10. 17
11. 16
12. 20
13. 26
14. 14
15. 6
16. 5
17. 10
18. 9
19. 11
20. 8
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed