फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One lakh 80 thousand farmers will vote in the cooperative society elections

Baghpat News: सहकारी समिति चुनाव में एक लाख 80 हजार किसान करेंगे मतदान

Sun, 22 Sep 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 22 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
One lakh 80 thousand farmers will vote in the cooperative society elections
बागपत। जिले की दो सहकारी गन्ना और दो चीनी मिल समिति पर सोमवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सामान्य निकाय के लिए सोमवार तो प्रबंध कमेटी के लिए सात अक्तूबर से नामांकन किए जाएंगे। चुनाव में एक लाख 80 हजार किसान मतदान करेंगे। वहीं मतदान के लिए चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो सहकारी गन्ना और दो चीनी मिल समिति और 26 समिति पर सबसे पहले सामान्य निकाय की चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएंगी। सामान्य निकाय का गठन होने के बाद प्रबंध कमेटी का गठन किया जाएगा। सामान्य निकाय के लिए तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

विजेता की घोषणा होने के बाद प्रबंध कमेटी का गठन करने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। प्रबंध कमेटी के गठन के लिए सात अक्तूबर को नामांकन किया जाएगा। 16 अक्तूबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना होगी और इसी दिन विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रबंध कमेटी का गठन होने के बाद उपसभापति व सभापति का चयन होगा। इसके लिए 17 अक्तूबर को नामांकन होगा और इसी दिन दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

1.80 लाख किसान करेंगे मतदान
जिले में समितियों के चुनाव में एक लाख 80 हजार किसान मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे ज्यादा किसान बागपत व मलकपुर सहकारी समिति पर है। यहां 50-50 हजार किसान है और रमाला व बागपत चीनी मिल में 40-40 हजार किसान मतदाता है।
--

चार स्थानों पर होगा मतदान
सहकारी गन्ना विकास समिति में समिति कार्यालय, मलकपुर सहकारी समिति के लिए बड़ौत के गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, बागपत चीनी मिल स्थिति समिति कार्यालय, रमाला सहकारी चीनी मिल स्थित समिति कार्यालय पर मतदान किया जाएगा।

--

वर्जन
- सहकारी समिति पर चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिन-जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें समय से पहुंचने के लिए कहा गया है। नामांकन के दौरान पुलिस भी तैनात रहेगी। - इंदू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed