फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One killed, four injured in road accidents

Baghpat News: सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

Sat, 27 Dec 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in road accidents
मृतक प्रमोद का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी दोघट । जिले में शुक्रवार की सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। दाहा-बरनावा मार्ग पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रमोद कश्यप (35) निवासी दाहा की मौत हो गई। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और अमीनगर सराय-फतेहपुर मार्ग पर दो हादसों में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। दाहा गांव निवासी प्रमोद कश्यप गांव के ही भूरा के कोल्हू पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे प्रमोद कश्यप कोल्हू से घर गया था और घर में चाय पीकर एक घंटे बाद पैदल ही कोल्हू के लिए चल दिया। दाहा-बरनावा मार्ग पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद कश्यप तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित था। उसके परिवार में मां बत्ती देवी, दो बड़े भाई दीपक और राजीव है। दोनों भाई मोदीनगर में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचला : अमीनगर सराय मेें फतेहपुर मार्ग पर खिंदौड़ा गेट के सामने शुक्रवार सुबह को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े गौरव और सुनील कुमार को कुचल दिया। इसके बाद राहगीरों ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed