फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   one died due to corona infection

ब्लॉक कर्मचारी सहित 74 मिले संक्रमित, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 24 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
one died due to corona infection
बागपत। जिले में ब्लॉक कर्मचारी समेत 74 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुरानी बीमारी और संक्रमण के कारण छपरौली क्षेत्र के शेरपुर गांव के 59 वर्षीय एक व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1619 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शेरपुर निवासी व्यक्ति टीबी, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। उसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। रविवार को बागपत ब्लॉक के तीन कर्मचारी, पाली गांव के एक युवक और दिल्ली-सहारनपुर रोड के एक युवक, सिसाना, पुराना कस्बा, ज्ञान एंक्लेव, बरवाला, इदरीशपुर, कोर्ट रोड, निरोजपुर, नैथला, खेड़ा हटाना, बली गांव में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बड़ौत क्षेत्र में 25 संक्रमित मिले हैं, इनमें आठ महिलाएं और 17 पुरुष हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा के सांकरौद गांव में सात साल के बच्चे और आठ साल की बच्ची के अतिरिक्त एनबीसी कॉलोनी में एक महिला व पुरुष, मवींकला में एक महिला व पुरुष और खेकड़ा नगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। 74 संक्रमित मिलने पर इनकी संख्या बढ़कर 1619 हो गई हैं। वहीं, 1107 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। सोमवार को संक्रमितो के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed