फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One devotee killed, eight injured in road accidents

सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

Tue, 26 Jul 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
One devotee killed, eight injured in road accidents
बागपत। सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह डाक कांवड़ियों समेत आठ घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी अजय बघेल (23) अपने दोस्त दीपक व एक अन्य के साथ बाइक से सोमवार रात को पुरा महादेव मंदिर जा रहे थे। पिलाना-ढिक़ौली मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के गेट के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने अजय बघेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो श्रद्धालुओं को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। बालैनी थाना प्रभारी ने बताया कि अजय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, हरिद्वार से सोनीपत डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की दो बाइक मंगलवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर जवाहरनगर के पास आपस में टकरा गई। इससे अमित पुत्र अजीत व रोकन पुत्र राजसिंह निवासी गांव जाहरी, सूरज कौशिक पुत्र मुकेश निवासी मोहल्ला जटवाड़ा, आकाश पुत्र नंदलाल निवासी बस स्टैंड के पास सोनीपत, तुषार पुत्र संजय निवासी सुदामानगर, हंसराज पुत्र पालेराम निवासी आदर्श नगर सोनीपत घायल हो गए। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो बाइक टकराने पर कांवड़िये घायल हुए थे। उनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed