फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One crore rupees will be spent to make Baghpat a Safe City.

Baghpat News: बागपत को सेफ सिटी बनाने के लिए खर्च होंगे एक करोड़ रुपये

Sun, 05 Apr 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be spent to make Baghpat a Safe City.
बागपत। शासन की सेफ सिटी योजना में बागपत शहर को शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 45 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है और नगर पालिका में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इससे अपने मोबाइल पर गली-मोहल्लों में होने वाली गतिविधियां देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन

शहर में अभी तक यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक के अलावा कई तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, जबकि मकानों में लोगों ने अपने निजी सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अब शासन से संचालित सेफ सिटी योजना में बागपत शहर का चयन किया गया। एक करोड़ रुपये बजट खर्च करने की मंजूरी देते हुए 45 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इसके बाद नगर पालिका के अफसरों ने शहर में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें ऐसे स्थानों की सूची तैयार की गई, जो प्रमुख चौराहे-तिराहे हैं और वहां पर भीड़भाड़ रहती है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद वहां होने वाली गतिविधियों को मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

-इन जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सेफ सिटी योजना से पक्का घाट मंदिर के बाहर, होलिका चौक, हवेली तिराहा, पांडव मार्ग, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, लक्ष्मण चौक, बर्फखाना मार्ग, केतीपुरा मोहल्ला, पक्का घाट समेत अन्य जगहों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सेफ सिटी योजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed