फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One crore in the account and two crore budget for development

खाते में एक करोड़ और विकास के लिए दो करोड़ का बजट

Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
One crore in the account and two crore budget for development
नगर पालिका बोर्ड बैठक में पास हुए विकास के कई प्रस्ताव
विज्ञापन

पालिका के पास एक करोड़ 18 लाख रुपये का ही फंड शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को नगर में नाली, खड़ंजे, पेयजल पाइप लाइन और पानी के नए कनेक्शन के लिए दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। पालिका के पास एक करोड़ 18 लाख रुपये का ही फंड शेष है। बाकी फंड को जुटाने की कवायद की जाएगी। राजस्व वसूली पर जोर दिया जाएगा, ताकि विकास कार्य कराए जा सकें।
नगर पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में नगर में साफ-सफाई एवं संचारी रोग अभियान में सहयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर में नाली व सड़क निर्माण के अलावा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी के कनेक्शन देने तथा जिन क्षेत्रों में पेयजल पाईप लाइन नहीं है, वहां पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव पास किए गए। सर्वसम्मति से दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए, जबकि पालिका के पास फंड एक करोड़ 18 लाख रुपये का ही है।
विज्ञापन

ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि पालिका के पास एक करोड़ 18 लाख रुपये का फंड शेष है। बैठक में दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए है। सभी सफाई कर्मियों को नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। सभासद विकास शर्मा, जाहिद, अहसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed