{"_id":"6470fd02eda3fb483e027a94","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-stolen-by-cutting-the-bag-the-victim-woman-fainted-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-822-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: थैला काटकर डेढ़ लाख रुपये चुराए, पीड़ित महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: थैला काटकर डेढ़ लाख रुपये चुराए, पीड़ित महिला बेहोश
विज्ञापन
- बैंक में अपने भाई के साथ रुपये निकालने आई थी बुजुर्ग महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में अपने भाई के साथ रुपये निकालने आई महिला का थैला काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी मिलने पर महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर पीडि़ता कोतवाली पहुुंची और पुलिस को तहरीर दी।
ईश्वरी पत्नी गिरवर सिंह बड़ौदा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वह अलावलपुर गांव में अपने भाई धारा सिंह के घर पर आई हुई थी। जरूरत पड़ने पर शुक्रवार को ईश्वरी देवी अपने भाई धारा सिंह के साथ बड़ौत में पंजाब नेशनल बैंक में पहुंची और अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले। रुपये लकर जब दोनों घर लौटने लगे तो बैंक से थोड़ी दूर अज्ञात युवकों ने ब्लेड से थैला काटकर उसमें रखी डेढ़ लाख की नगदी चुरा ली।
दोनों ने थैलों में हाथ डालकर देखा तो रुपये नहीं मिले। जिस पर ईश्वरी बेहोश हो गई। होश में आने पर ईश्वरी और धारा सिंह ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात युवकों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।