फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On track to recruit four faint, 7 injured

भर्ती के ट्रैक पर चार बेहोश, सात चोटिल

Mon, 22 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 22 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
On track to recruit four faint, 7 injured
दौड़ के दौरान घायल युवक को इलाज के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रही सेना भर्ती के दौरान अलग-अलग ग्रुप में छोड़े गए चार अभ्यर्थी थकान के चलते बेहोश हो गए। दौड़ के दौरान सात अभ्यर्थी मामूली तौर पर चोटिल हुए।
विज्ञापन


सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी। बीमारी के कारण कई अभ्यर्थियों को मैदान पर ही दवा दी गई।
रविवार को दूसरे ग्रुप में दौड़ के दौरान मुरादाबाद के पुचावली गांव का अभ्यर्थी रोहित ट्रैक पर गिरकर बेहोश हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे बाद में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी कईं अभ्यर्थी अस्पताल ले जाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया दौड़ के दौरान घायल हुए पुष्पेंद कुमार, विनेश कुमार, कुलदीप, सन्नी चौधरी, गौरव, राजा और अखिलेश का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली चोटों के अलावा इनके हाथ और पैर में खिंचाव आ गया था। इसके अलावा मुरादाबाद के जान मोहम्मद, अनिल कुमार, प्रताप कुमार और दीपक दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। 


एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद ही इन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया गर्मी में अभ्यर्थियों के शरीर में पानी की कमी हो गयी थी। भूख ओर प्यास के कारण भी अभ्यर्थी कमजोरी के कारण बेहोश और गिरकर घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed