फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On the information of the kidnapping of the auto driver, the police kept searching the kilns

ऑटो चालक के अपहरण की सूचना पर भट्ठों की खाक छानती रही पुलिस

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the information of the kidnapping of the auto driver, the police kept searching the kilns
चांदीनगर (बागपत)। दोस्त को छोड़ने रटौल आए ऑटो चालक का अपहरण कर किसी ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मगर, रात तक भी पुलिस को ऑटो चालक का पता नहीं चल सका था। पुलिस उसके फोन की लोकेशन पता कर रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले दिलशाद ने बताया कि वह रविवार को रटौल में कासिम की बेटी की शादी में आया था। उसे रटौल छोड़ने के लिए लोनी के अशोक विहार का रहने वाला दोस्त अफसर अली अपना ऑटो लेकर आया था। उसे रटौल छोड़ने के बाद शाम को अफसर अली लोनी वाले रास्ते से वापस चला गया। अफसर के परिजनों ने दिलशाद को रविवार शाम करीब आठ बजे फोन करके बताया कि वह घर नहीं लौटा है। इसके बाद दिलशाद ने अफसर अली को फोन किया, लेकिन उसने तब फोन नहीं उठाया। उसके बाद देर बाद अफसर अली ने दिलशाद को फोन करके बताया कि लोनी जाते हुए ऑटो में एक युवक बैठ गया था और उसने तमंचा दिखाकर उसका अपहरण करके भट्ठे में बंधक बनाया हुआ है। दिलशाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सीओ युवराज सिंह के साथ खेकड़ा व चांदीनगर थानों की पुलिस देर रात तक भट्ठों पर अफसर अली को तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed