फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On the day of mother's thirteenth, the son also died in shock.

खेकड़ा के मोहल्ला चक्रसेनपुर में मां की तेहरवी के दिन पुत्र ने भी तोड़़ा दम

Fri, 21 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the day of mother's thirteenth, the son also died in shock.
मां की तेरहवीं के दिन सदमे में पुत्र ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत) मोहल्ला चक्रसेनपुर में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मां की तेरहवीं के दौरान सदमे में आए पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। पहले से ही गम में डूबे परिजनों और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

मोहल्ला चक्रसेनपुर के निवासी नंदराम की पत्नी बिरमो देवी का 10 अक्तूबर को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह पुत्र-पुत्री के साथ नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। 20 अक्तूबर को उनकी तेरहवीं थी। परिवार के सभी लोग बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही तेरहवीं की रस्म को पूरा कराने लिए जुटे थे। लेकिन तेरहवीं का हवन शुरू होने वाला था कि सदमे में आए पुत्र यशपाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तेरहवीं की रस्म बीच में रोककर गमगीन माहौल में मृतक यशपाल सिंह का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मां के गम में पुत्र की मौत पर लोग परिवार को सांत्वना देने में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed