फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On Shivratri, a vow was made by performing Jalabhishek.

शिवरात्रि पर जलाभिषेक कर मांगी मन्नत

Tue, 01 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
On Shivratri, a vow was made by performing Jalabhishek.
बागपत के महिला थाने के पास शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
जिले भर के शिवालयों में हुआ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली/चांदीनगर/दोघट/बड़ौत/खेकड़ा। शिवरात्रि पर जिला भर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, बेल पत्र, धतूरा, बेल, बेर, गन्ना, मिठाई आदि चढ़ाकर महादेव का आशीर्वाद लिया। बम-बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
बागपत नगर में पक्का घाट मंदिर, मेरठ रोड के शिव मंदिर, भजन विहार के शिव मंदिर, शालीग्राम मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, बागेश्वर मंदिर में सुबह-सवेरे शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अग्रवाल मंडी टटीरी के शिव मंदिर व श्री राधा कृष्ण मंदिर, कस्बा छपरौली के सदा शिव मंदिर और श्रीराम मंदिर, कूड़ी गांव के प्राचीन शिव मंदिर और बाबा सरजीत नाथ कुटी शिव मंदिर, लूंब के बड़ा शिव मंदिर, बदरखा के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इनके अलावा, रटौल, अमीनगर सराय और गांव देहात के मंदिरों में भी शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेेक किया।
विज्ञापन

बड़ौत नगर के पंचमुखी, पंचवटी, प्राचीन शिव मंदिर के अलावा देहात क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी, बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से जलाभिषेक किया गया। खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, सदाशिव शक्ति मंदिर रेलवे रोड, बाबा काले सिंह मंदिर, बालाजी मंदिर, मोहल्ला मुंडाला के महादेव मंदिर आदि में भजन-कीर्तन का आयोजन दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed