फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On one side, respect for women, teachers sitting on dharna

एक तरफ महिलाओं का सम्मान तो बगल में धरने पर डटी रही शिक्षिकाएं

Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
On one side, respect for women, teachers sitting on dharna
बागपत। योगी राज में शिक्षा का मंदिर तोड़े जाने के बाद 116 बालिकाएं और 5 शिक्षिकाएं, कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। नौकरी बचाने को शिक्षिकाएं और कर्मचारी कलक्ट्रेट पर धरने पर डटे हैं। ये हालात ऐसे समय में बने जब इन शिक्षिकाओं से चंद कदम की दूरी पर महिला दिवस का कार्यक्रम भी चल रहा था।
विज्ञापन

दरअसल, बड़ौत के श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल को बिना एनओसी के ही 21 दिसम्बर से तोड़े जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इस विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने कोरोना काल में घर-घर जाकर 116 बालिकाओं का स्कूल में पंजीकरण किया। कुछ लोगों की शिकायत के बाद कि विद्यालय का भवन जर्जर हालत है, 21 दिसंबर से भवन पर हथौड़ा बराबर चल रहा है। इस बीच आफिस में जाते समय एक शिक्षिका गिरकर घायल भी हो गई थी। महीनों से शिक्षिकाएं, बालिकाएं व उनके परिजन लगातार अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाकर थक चुके हैं। न्याय न मिलने से परेशान शिक्षिकाएं, कर्मचारी आज कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। डीएम कार्यालय के सामने पूरा दिन धरना दिया। दिन में महिला दिवस पर चंद कदम की दूरी पर कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा था, इसमें महिलाओं को बागपत सांसद द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा था तो दूसरी ओर इन महिलाओं की अनदेखी भी की जा रही थी। आखिर यह कैसा महिला दिवस है।
विज्ञापन

शिक्षिका गरिमा गर्ग, चांदनी जैन, सरिता जैन, कर्मचारी राहुल का कहना था कि हर जगह शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब वे अपना धरना उस समय तक जारी रखेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed