{"_id":"66283ed354a4c721cc08b4d6","slug":"on-one-side-bjp-rld-alliance-on-the-other-side-parties-fighting-among-themselves-cm-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112289-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ भाजपा-रालोद गठबंधन, दूसरी तरफ आपस में लडऩे वाले दल: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ भाजपा-रालोद गठबंधन, दूसरी तरफ आपस में लडऩे वाले दल: सीएम
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां विपक्षियों पर हमला किया, वहीं चौधरी चरण सिंह के सहारे किसानों पर फोकस रखा। सीएम ने कहा कि एक तरफ भाजपा-रालोद गठबंधन है और दूसरी तरफ प्रदेशों में अलग-अलग रहकर आपस में लडऩे वाले दल है। वह केवल मोदी की खिलाफत को यह चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। उनको इस मंसूबे में कामयाब नहीं होने देना है।
सीएम ने कहा कि चरण सिंह पहले ऐसा नेता था, जिन्होंने देश की समृद्धि का रास्ता गांवों, खेल व खलिहानों से होने की बात कही थी। चरण सिंह को जब भारत रत्न की घोषणा की गई तो वह किसान का सम्मान था। कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है और यह राजनीति में सीखा है कि किसानों को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर जिस तरह से किसानों का सम्मान किया, उस तरह ही अब ध्यान रखने की किसानों की बारी है। रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान को जीत दिलाते है तो वह चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह, बागपत की जनता की आवाज को संसद में रखेंगे।
चारू के भाषण के बाद सीएम ने ली चुटकी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से चारू चौधरी ने सटीक भाषण दिया है। उससे लग रहा है कि यहां चौधरियों के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि महिलाएं आगे आएगी तो चौधरियों को खेतों तक ही रहना पड़ेगा।