फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Om Namo Gangai Vishwaroopinayai Narayanai Namo Namah:

ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम:

Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Om Namo Gangai Vishwaroopinayai Narayanai Namo Namah:
सुन लो हमारी भी मनोकामनाए: बागपत यमुना में गंगा दशहरा पर्व पूजा करते हुए - फोटो : BAGHPAT
गंगा दशहरा पर यमुना में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने स्नान कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर/ खेकड़ा/छपरौली । गंगा दशहरे पर यमुना पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर और ‘ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम:’ का जाप कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बागपत के पक्का घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा लोगों ने मीठा शरबत वितरित किया।
बागपत नगर में कोर्ट रोड पर कपिल बंसल, सुरेंद्र चौधरी, मोनू में लोगों को मीठा पानी वितरित किया। बड़ा बाजार, मेरठ रोड, यमुना पक्का घाट मंदिर, गांधी बाजार, शौकत मार्केट पर लोगों ने छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। कस्बा अग्रवान मंडी टटीरी में लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र पर शिविर लगाकर 74 रोगियों की जांच कर दवाई वितरित की गई। आठ लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में डॉ प्रीति शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, डॉ दीपक शर्मा, क्लब अध्यक्ष दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, अंकित गोयल, सचिन सिंघल, विभोर जिंदल, अजय मित्तल, आशुतोष मित्तल मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के ललियाना गांव में काले सिंह बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में समाजसेवी सचिन चौधरी, सचिन महेश्वरी, मनोज चौधरी, संदीप दीपक व विपिन महेश्वरी का सहयोग रहा। चौराहे पर युवकों ने छबील लगाकर मीठे पानी का वितरण किया। इस मौके पर शिवा शर्मा, वीरसेन, सोनी, सुनील पंडित, गौरव,अभिनव मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में पाठशाला रोड, विजयनगर, अहिरान, औरंगाबाद, रेलवे रोड, जैन कालेज रोड आदि पर समाज सेवियों ने छबील लगा लोगों को मीठा शर्बत पिलाया। भगवान से बारिश की कामना की। इस दौरान दीपक पांचाल, बबलू, पंकज शर्मा, शरद शर्मा, सचिन शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, विकास शर्मा, रविंद्र कुमार, सुशील, अमित, विपिन, संजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे। छपरौली कस्बे में टांडा मार्ग पर छबील लगाकर मीठा पानी वितरित किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, बबलू, जुबेर, चांद, फोरद्दीन, जमशेद, अंकित, जमील और हमीद मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के सिनौली, आदर्श नंगला, चांदनहेड़ी और हलालपुर गांव के मंदिरों और कई स्थानों पर छबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed