फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials will conduct surveys while traveling on low-revenue buses.

Baghpat News: कम राजस्व देने वाली बसों में बैठकर सर्वे करेंगे अधिकारी

Wed, 01 Apr 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Officials will conduct surveys while traveling on low-revenue buses.
बड़ौत। मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर समेत कई रूटों पर डिपो को कुछ बसों से राजस्व कम आ रहा है, जिससे परिवहन विभाग के अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। अब अधिकारियों ने इन रूटों पर बसों में बैठकर सर्वे करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर समेत अन्य रूटों पर चलने वाली अधिकतर बसों से डिपो को ठीक राजस्व आ रहा है। इन रूटों पर चलने वाली कुछ बसों से बहुत कम राजस्व आ रहा है, जिससे अधिकारी हैरान हैं। अधिकारियों का मानना है कि बसों से आने वाले राजस्व में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। जांच करने के लिए अधिकारियों ने इन रूटों पर उन बसों में बैठकर सर्वे करने का निर्णय लिया है, जिनसे राजस्व कम आ रहा है। अधिकारियों का मानना है कि राजस्व कम आने के दो कारण हो सकते हैं, जिनमें एक सभी स्टैंडों से यात्रियों को नहीं बैठाना और दूसरा गड़बड़ी करना। बताया कि इन दोनों में से एक भी कारण मिलने पर परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन ---
रूटों पर जिन बसों से राजस्व कम आ रहा है, उन बसों में बैठकर विभागीय अधिकारी सर्वे करेंगे। सर्वे के दौरान राजस्व कम आने का कारण पता किया जाएगा। -हाकिम सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed