फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials of Bhakiyu Tomar demonstrated

भाकियू (तोमर) के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Officials of Bhakiyu Tomar demonstrated
- मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक नौ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो प्रदेश की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन शुरू कर आंदोलन किया जाएगा।

बताया गया कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। विद्युत की बढ़ी हुई दरों को किसानों पर जबरन थोपा गया है, इसलिए इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। देश में पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही है, जिससे हर कोई परेशान है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। रसोई गैस की कीमतें भी इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोग फिर से घरों में चूल्हा चलाने को मजबूर हो चुके हैं। पुलिस द्वारा निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसा कर उन पर कार्रवाई कर रही है। इस तानाशाही रवैया से छुटकारा दिलाए जाना अति आवश्यक है। 60 साल से अधिक आयु के किसानों को दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन भी दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामकुमार तोमर, चौधरी चंद्रवीर, चंद्रपाल, रौनक अली, विशाल, राजेंद्र, समर सिंह, पंकज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed