फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers were tired of election, offices were listening

चुनाव की थकान उतारते रहे अफसर, सूने रहे दफ्तर

Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Officers were tired of election, offices were listening
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया सकुशल खत्म होने के बाद मंगलवार को सभी अफसर निश्चिंत मुद्रा में रहे। चुनाव ड्यूटी में रही व्यस्तता से फुर्सत पाते ही अफसर राहत की सांस लेते रहे। थकान उतारने के चक्कर में कई अधिकारी दफ्तर भी नहीं पहुंचे, तो कुछ देर से आए। लगातार काम करने के नाते हर कोई अधिकारियों की इस स्थिति से वाकिफ रहा।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया। कुछ जगहों पर दोपहर बाद कर्मचारी पहुंचे। दरअसल, सभी कर्मचारी भी चुनाव कार्य के बोझ से दबे रहे। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी के दायित्व निर्वहन में आधी रात में हो गई। दिन भर मतदान और फिर मतपेटियों को स्ट्रॉग रूम जमा कराने में रात हो गई, इसीलिए अगले दिन अधिकांश लोग आराम ही फरमाते रहे। दफ्तरों में मौजूद इक्का-दुक्का कर्मचारी आने जाने वालों को कर्मचारियों की मेहनत से अवगत कराया तो लोगों ने हकीकत को स्वीकार भी किया।
विज्ञापन

वहीं विकास भवन में स्थित ज्यादातर कार्यालयों में बहुत कम स्टाफ पहुंचा। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग आदि सरकारी कार्यालयों में अधिकांश पटल सूने रहे। चुनाव ड्यूटी न करने वाले कुछ कर्मचारी ही मौके पर मिले। सभी का एक जवाब कि देर रात लोग फुर्सत मिली, इसलिए आज आने में देर हो रही है। अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारियों की मौजूदगी तो देखी गई, लेकिन यहां भी लोग सुकून में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed