{"_id":"5e2899aa8ebc3e4ad07ca018","slug":"officers-rushing-to-complain-of-illegal-mining-in-badarkha-khadar-baghpat-news-mrt465197679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरखा खादर में अवैध खनन की शिकायत पर दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरखा खादर में अवैध खनन की शिकायत पर दौड़े अधिकारी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बदरखा गांव के प्रधान ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर खादर में अवैध खनन की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम बड़ौत के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा तो खादर में पिलर उखड़े मिले है। जिससे अवैध खनन की आशंका है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
छपरौली के बदरखा यमुना खादर में खनन का पट्टा चल रहा है। बुधवार को बदरखा के ग्रामीण डीएम शकुंतला गौतम से मिलने पहुंचे और अवैध खनन की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एडीएम अमित कुमार सिंह ने एसडीएम बड़ौत को फोन कर जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, एआरटीओ सुभाष राजपूत आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को कई जगह पिलर उखड़े मिले हैं। कई जगह रेत भी उठा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध खनन किया गया है। एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि अवैध खनन नहीं मिला है, कुछ पिलर उखड़े मिले हैं। सर्वे टीम से जांच कराई जाएगी।