फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers rushed to the home krishnapal

कृष्णपाल के घर दौड़े अफसर

Sat, 23 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 23 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Officers rushed to the home krishnapal
कंडेरा गांव में कृष्णपाल की पत्नी से जानकारी लेते डीएम और एसपी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के कंडेरा गांव में दलित कृष्णपाल को तेजाब से जलाकर मारने के मामला सामने आने के बाद डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी रवि शंकर छवि शुक्रवार की सुबह ही गांव पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से हर बिंदू पर बात की। घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन मामला स्पष्ट नहीं हो सका। एसपी ने बताया कि इस मामले को हत्या में दर्ज कर लिया गया है, गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कंडेरा गांव में दलित कृष्णपाल पर उस समय तेजाब फेंक दिया गया था, जब वह मशीन पर चारा काट रहा था। झुलसने के बाद परिजन उसे दिल्ली में जीटीवी अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को उसके बेटे सचिन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता को तेजाब छिड़क कर जलाकर मारने की तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था।

विज्ञापन


 शुक्रवार को डीएम और एसपी गांव पहुंचे और उन्होंने कृष्णपाल की पत्नी सुनीता, बेटे सचिन, बेटी ऋतु, पायल, नेहा से बातचीत की और घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि जिस स्थान पर तेल छिड़क कर जलाकर मारने की बात कही गई, वहां पर आसपास  कोई साक्ष्य नहीं मिले है। मृतक के बेटे सचिन की तहरीर पर रमाला पुलिस ने धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पुलिस ने वहां से कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए है और थाना प्रभारी सतीश चंद्र को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लाने के लिए जीटीवी दिल्ली भेजा गया है। उधर, पत्नी सुनीता ने अधिकारियों को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हाल में ही बड़ी बेटी प्रीति की शादी हुई थी। जांच में यह भी आया है कि मृतक कृष्णपाल ने अपने परिवार के ही सुरेंद्र से 70 हजार रुपये व गांव के ओमवीर एवं करण से पैसा उधार लिया था। ग्राम वासियों ने अधिकारियों को यह भी बताया कि वह एक दिन पहले काफी उदास था। एसपी ने बताया कि अभी हत्या की गई है, यह स्पष्ट नहीं है। यह जांच का बिंदू है। 

 

पीड़ित परिवार की कराई जाएगी मदद : विधायक
बड़ौत। बसपा के बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित और जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने भी कंडेरा गांव पहुंचकर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराएंगे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दिलाएंगे।


 

अधिकारियों ने घटनाक्रम का कराया रिहर्सल
बड़ौत। डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर घटनाक्रम का रिहर्सल भी कराया। एसपी ने बताया कि जिस तरह से परिजन घटना होना बता रहे है, उस तरह से आग नहीं लग सकती है और यह बात गले नहीं उतर रही है। दूसरी ओर कृष्णपाल अपने घर में चारपाई पर सोया हुआ था और उसके पास ही पूरा परिवार भी सोया हुआ था, लेकिन वहां कुछ भी नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed