{"_id":"5a19bf344f1c1bd1408b90cc","slug":"officers-reached-chaihlada-imam-s-beaten-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहल्दा पहुंचे अफसर, इमाम से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहल्दा पहुंचे अफसर, इमाम से ली जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में मारपीट से घायल इमाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की बोगी का दरवाजा बंद करके इमाम समेत चार लोगों को पीटने के मामले से अफसर टेंशन में हैं। दिल्ली से रेलवे विभाग के अफसर ने चौहल्दा गांव में पहुंचकर इमाम से घटना की जानकारी ली।
आरपीएफ की दिल्ली के कंपनी कमांडर शशि कुमार शनिवार को चौहल्दा गांव में पहुंचे। उन्होंने इमाम गुलजार अहमद से उनके बुधवार की रात में ट्रेन में हुई घटना की पूरी जानकारी ली। कमांडर ने अश्वासन दिया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इमाम ने बताया ट्रेन में उनके साथ हुई घटना पहली नहीं है। इससे पहले कई बार इस तरह की वारदात हो चुकी है। कंपनी कमांडर के साथ दरोगा श्रीनिवास और संजीव कुमार थे।
ट्रेन में हमलावरों का पता लगाने के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस लगी है। इसके लिए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। ट्रेन में भी सिविल ड्रेस में पुलिस वाले भी घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस को अभी हमलावरों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।