फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers could not make a proposal for development work of 20 lakhs in a year

Baghpat News: एक साल में 20 लाख के विकास कार्य का प्रस्ताव नहीं बना सके अधिकारी

Thu, 30 Mar 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officers could not make a proposal for development work of 20 lakhs in a year
बागपत। प्रधानमंत्री आदर्श गांव के लिए एक साल में अधिकारी 20 लाख रुपये के विकास कार्य का प्रस्ताव भी नहीं बना सके। आलमगीरपुर उर्फ टुकाली गांव में मूलभूत सुविधाओं पर ये 20 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन अधिकारियों को गांव में कोई समस्या नहीं दिखी। जबकि गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लाॅक के आलमगीर उर्फ टुकाली गांव का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत पेयजल, स्वच्छता, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, आंतरिक सड़कों में नाली निर्माण, कूड़ाघर, स्ट्रीट लाइटों, शॉकपिट समेत मूलभूत सुविधा वाले अन्य कार्यों पर 20 लाख रुपये का बजट खर्च होना है। जिसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई थी, लेकिन अभी तक अधिकारी 20 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाए। जिस कारण शासन से 20 लाख रुपये का बजट जारी नहीं हो सका। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है तो शासन से भी जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

- गलियों में भरा दूषित पानी, खंभों पर लाइट नहीं

आलमगीरपुर उर्फ टुकाली गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गांव की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसके चलते लोगों को पैदल आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई घरों में शौचालय भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कीचड़ के बीच से गुजरते हैं स्कूल जाने वाले बच्चे
गांव में पानी की निकासी के लिए बनी नालियां गंदगी से अटी रहती हैं और कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिस कारण रास्ते में जलभराव होने के कारण कीचड़ फैली है और स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ के बीच से होकर जान पड़ता है। - अंकित
- कूड़े के ढेर से मिले निजात

गांव में कूड़ाघर नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कूड़ाघर का निर्माण कराने के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। - रामकिशन
- गांव में बनवाया जाए स्वास्थ्य केंद्र

गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को बुखार, खांसी या फिर अन्य बीमारियों के लिए रटौल, लोनी या फिर गाजियाबाद जाना पड़ता है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाए। - महेंद्र
-
वर्जन
-आलमगीरपुर उर्फ टुकाली गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें कुछ कार्यों के लिए प्रस्ताव भी तैयार किए थे, लेकिन 20 लाख से कम होने के कारण मंजूर नहीं हो पाया। - संतोष देवी, ग्राम प्रधान।

-
वर्जन
- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए चयनित आलमगीरपुर उर्फ टुकाली गांव में विकास कार्य के लिए प्रस्ताव नहीं मिलने पर खेकड़ा बीडीओ को दोबारा सर्वे कराकर 20 लाख रुपये के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए हैं। - एमएल व्यास, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed