{"_id":"67e4525027c4dfddcf0bb6f7","slug":"officers-are-on-back-foot-encroachment-will-be-removed-with-consent-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128688-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैकफुट पर आए अफसर, सहमति से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैकफुट पर आए अफसर, सहमति से हटेगा अतिक्रमण
Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
लाल निशान की खबर से संबंधित फोटो। बागपत के एसपी कार्यालय मार्ग स्थित दुकानों पर नगर पालिका के
- फोटो : 1
बागपत। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों पर लाल निशान लगाने के मामले में व्यापारियों के हंगामे के बाद नगर पालिका के अफसर बैकफुट पर आ गए। अब अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर सहमति ली जाएगी।
नगर पालिका के अफसरों ने शहर के कोर्ट रोड, एसपी कार्यालय मार्ग, बड़ा बाजार समेत अन्य मार्गों पर बनी दुकानों पर लाल निशान लगा दिया था। इसका पता चलने पर व्यापारी भड़क गए और उन्होंने हंगामा करते हुए प्रभारी मंत्री से भी शिकायत की। व्यापारियों के हंगामे को देखते हुए नगर पालिका के अफसरों ने अतिक्रमण हटाने का अभियान स्थगित कर दिया।
इसके बाद मंगलवार शाम पालिका के अफसरों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समय निर्धारित कर दिया जाएगा।