फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers are not improving, office is not reaching on time

विकास भवन के अफसर नहीं सुधर रहे, ऑफिस में समय पर नहीं पहुंच रहे

Mon, 31 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officers are not improving, office is not reaching on time
बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी जिला समाज कल्याण अधिकारी की कुर्सी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला विकास भवन के अधिकारी सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं। वे कार्यालय भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि जिन 23 अधिकारियों के कार्यालय हैं, उनमें से अधिकतर साढ़े दस बजे तक भी नहीं पहुंचते हैं। कई 11 बजे तक भी नदारद रहते हैं। वहां सोमवार को अधिकतर कार्यालय खाली पड़े रहने से फरियादी परेशान रहे। जबकि एक महीने पहले ही सीडीओ के निरीक्षण के दौरान नदारद मिलने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी।
ये साढ़े दस बजे तक नहीं पहुंचे
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलीं। उनके कार्यालय में पेंशन की समस्या को लेकर काफी महिलाएं जरूर बैठी थीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला बचत अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। पशुपालन विभाग के कार्यालय में कर्मचारी बातों में मशगूल मिले। वहां साढ़े दस बजे तक सफाई जारी थी।
विज्ञापन

अफसरों के इंतजार में बैठी रहीं महिलाएं
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सामने काफी महिलाएं पेंशन की समस्या के समाधान के लिए बैठी रहीं। वहीं, अधिकारी नहीं पहुंची तो उन्होंने कर्मचारियों को ही समस्या बतानी मुनासिब समझी। ग्राम सोंटी निवासी राजो व शबनम ने बताया कि वे अधिकारी का इंतजार कर रही हैं। उनको पेंशन नहीं मिल रही है। जिसके लिए परेशान होना पड़ रहा है। राजेंद्री ने बताया कि वह पेंशन के लिए चक्कर काट रही है, लेकिन यहां अधिकारी नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विकास भवन में पहले भी निरीक्षण कर नदारद रहने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वे देरी से पहुंच रहे हैं या कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी जिला कृषि अधिकारी की कुर्सी

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी जिला कृषि अधिकारी की कुर्सी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी एआर कॉपरेटिव की कुर्सी

बागपत विकास भवन स्थित खाली पड़ी एआर कॉपरेटिव की कुर्सी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में आपस में वार्ता करते कर्मचारी

बागपत विकास भवन में आपस में वार्ता करते कर्मचारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed