फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers and employees of Warehousing Corporation will not do election duty

भंडारण निगम के अधिकारी व कर्मचारी नहीं करेंगे चुनाव ड्यूटी

Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees of Warehousing Corporation will not do election duty
बागपत। भंडारण निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को पंचायत चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। अपर मुख्य सचिव सहकारिता ने डीएम को भेजे पत्र में गेहूं की खरीद के चलते भंडारण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद चल रही है। जिले में गेंहू खरीद के 19 क्रय केंद्र हैं। प्रशासन 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में गेहूं की खरीद प्रभावित होने की संभावना है। क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों की शिकायत पर सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी ने डीएम को भेज पत्र भेजकर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed