फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Odapur Ration Dealer Shop Suspended

ओढ़ापुर के राशन डीलर की दुकान निलंबित

Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
एसएमआई गोदाम से माल उठाकर पूरा राशन ब्लैक में बेचे जाने के मामले में ओढ़ापुर राशन डीलर की दुकान निलंबित कर राशन डीलर समेत दो के खिलाफ और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई और दुकान को दूसरी जगह अटैच कर दिया। इस मामले में एसएमआई गोदाम पर रहने वाला एक निजी कर्मचारी लिप्त बताया। 
विज्ञापन


ओढ़ापुर निवासी सुनील गांव का राशन डीलर है। उसने गत दिवस एसएमआई गोदाम से राशन का चावल उठाया और उसे बाजार में ब्लैक कर दिया। शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने इसकी जांच की तो राशन ब्लैक में बेचा जाना पाया गया। 
विज्ञापन


इस पर उसकी दुकान निलंबित कर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने राशन डीलर सुनील और गुराना के अखिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराई और दुकान को निलंबित कर दूसरी जगह अटैच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में एसएसमआई गोदाम पर अवैध रूप से एसएमआई द्वारा रखे अखिल नामक एक युवक द्वारा राशन का सामान ब्लैक करने की मिलीभगत पाई और वह भी इसमें दोषी है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ने बताया बिना किसी अनुमति के एसएमआई गोदाम पर एसएमआई द्वारा रखा युवक अखिल अवैध है। इस तरह से वे किसी को वे नहीं रख सकते।  


इस संबंध में  एसएमआई प्रमोद कुमार ने बताया उनके पास कोई कर्मचारी नहीं है। सहयोग के लिए उन्होंने एक युवक को रखा था। जब उनसे पूछा गया क्या इसकी अनुमति अधिकारियों से ली गई थी और उसका वेतन कहां से आता था तो वे चुप्पी साध गए और कहा  मामला माफिया ने उठाया है। इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed