फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nutrition garden will enhance the taste of mid-day meal

Baghpat News: पोषण वाटिका से बढ़ेगा मिड-डे-मिल का स्वाद

Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nutrition garden will enhance the taste of mid-day meal
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में हरी सब्जियां और सलाद उपलब्ध कराने के लिए पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में जिले के सौ विद्यालयों में वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। वाटिका का निर्माण कराने के लिए विभाग की ओर से विद्यालयों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्कूलों में खाली पड़ी जमीन को उपयोगी बनाने के साथ बच्चों के एमडीएम को स्वादिष्ट व पौष्टिक बनाने के लिए पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल के मध्याह्न भोजन से संबंधित बैंक खाते में पोषण वाटिका की धनराशि जारी की जाएगी। ग्राम प्रधान व स्कूल के प्रधान शिक्षक संयुक्त हस्ताक्षर से रुपये निकाल कर पोषण वाटिका को विकसित किया जाएगा। पोषण वाटिका की देखरेख की जिम्मेदारी रसोइयों को सौंपी जाएगी। विभाग की ओर से विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण कराने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

-वर्जन- जिले के सौ परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सब्जी उपलब्ध कराने के लिए पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। पोषण वाटिका का निर्माण करने के लिए विद्यालयों का चयन किया जा चुका है। - विपिन मैत्रेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed