फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Number of sessions reduced due to lack of vaccine

वैक्सीन के अभाव में घटाई सत्रों की संख्या

Sat, 17 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Number of sessions reduced due to lack of vaccine
बागपत। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को वैक्सीन की सप्लाई नहीं हुई। वैक्सीन के अभाव में सत्र घटा दिए गए है। शनिवार को जिले भर में मात्र 16 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया। विभाग को रविवार को वैक्सीन की सप्लाई होने पर सभी केद्रों पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को वैक्सीन का टोटा पड़ गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 1730 डोज शेष बचीं थी। शनिवार को वैक्सीन की सप्लाई न होने के कारण जिले में वैक्सीनेशन के सत्रों में कमी गई। केवल 16 सत्र लगाकर टीकाकरण किया गया। जबकि शुक्रवार को 40 केंद्रों पर 3296 लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया था। सीएसओ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को वैक्सीन की सप्लाई न मिलने पर 16 सत्रों में टीकाकरण शुरू कराया गया। जिले में रविवार की सुबह वैक्सीन पहुंचेगी। वैक्सीन का कोटा मिलने के आधार पर ही टीकाकरण के सत्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी पड़ गई थी वैक्सीन की कमी
दस अप्रैल को वैक्सीन समाप्त होने से टीकाकरण प्रभावित हो गया था। टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे लोगों को केंद्रों पर वापस लौटना पड़ा था। टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेरठ से एक हजार डोज मंगवाकर 11 अप्रैल को टीकाकरण शुरू कराया था। 12 अप्रैल को विभाग को 15 हजार और 14 अप्रैल को छह हजार नौ सौ डोज मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1010 लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण
बागपत। जिले में शनिवार को 16 सत्रों में 1010 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, 590 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचें। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक खेकड़ा में शत प्रतिशत जबकि बिनौली ब्लॉक में सबसे कम 34 फीसदी टीकाकरण हुआ।
जिले में शनिवार को ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक सत्र लक्ष्य टीकाकरण
बागपत 03 300 240
बड़ौत 04 400 340
बिनौली 06 600 240
छपरौली 01 100 45
खेकड़ा 01 100 100
पिलाना 01 100 40
कुल 16 1600 1010
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed