फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Number of patients with cough and cold increased due to cold

सर्दी से खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी

Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Number of patients with cough and cold increased due to cold
अदरक को काली मिर्च और शहद के साथ लेने से जुकाम से मिलती है राहत
विज्ञापन

बड़ौत। कड़ाके की सर्दी से खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में वृद्धि हुई है। ईनटी विशेषज्ञ डॉ. निखिल धामा ने बताया कि घरेलू नुस्खों की मदद से ही खांसी और जुकाम और सर्दी से होने वाली बीमारियों से ही बचा जा सकता है।
डॉ. धामा ने बताया कि अदरक को काली मिर्च और शहद के साथ लेने पर सर्दी जुकाम में राहत मिलती है, सांस संबंधी एलर्जी में भी आराम मिलता है। इसका सेवन चाय के साथ भी किया जा सकता है। अदरक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें नमक मिलाकर खाने से भी गले को आराम मिलता है।
विज्ञापन

वहीं हल्दी में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल तथा एंटी इंफ्लेकेप्टी गुण होते हैं। हल्दी को दूध के साथ सेवन करने से सर्दियों में ठंड से आराम मिलता है। सर्दी जुकाम ठीक होता है। हल्दी को अजवाइन के साथ मिलाकर पानी से भी ले सकते हैं। इलायची का सेवन शरीर को गर्म रखता है। कई रासायनिक तत्वों के कारण इलायची सांस प्रणाली को ठीक रखती है। बताया कि लौंग में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। खांसी की वजह से होने वाले दर्द में आराम पहुंचता है। सर्दी जुकाम में भुना लौंग अच्छा नुस्खा है। खांसी का सीरप की बजाय ये घरेलू नुस्खा लेने से ज्यादा आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed