फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NSA will Gangnauli murder case

गांगनौली हत्याकांड में लगेगी रासुका

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
NSA will Gangnauli murder case
बदमाश पंकज मान और हरीश। - फोटो : amar ujala
बागपत। गांगनौली गांव में खून की होली खेलने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब पुलिस ने उनके खिलाफ ओर शिकंजा करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस उनके खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


 गांगनौली गांव में महिला सविता, उसकी बेटी प्रीति, पिता मांगेराम और उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिस वालों की 10 अक्तूबर को हत्या की। पुलिस अफसरों ने सोनीपत के आरोपी पंकज मान, हरीश के अलावा धनौरा गांव की प्रधान के पति सहदेव और बूढ़पुर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। चारों आरोपी जेल चले गए हैं। घटना से अभी भी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसलिए पुलिस अफसर मामले को बेहद ही गंभीरता से ले रहे है। पुलिस ने आरोपियों पर ओर भी कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरु कर दी है। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 पंकज मान की फेस बुक से हुई थी युवती से दोस्ती 
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनीपत के पंकज मान ने जिस युवती (प्रेमिका) को पाने के लिए गांगनौली कांड किया है। उस युवती से उसकी दोस्ती फेस बुक से दो साल पूर्व हुई थी। दोनों आपस में फोन पर बातें और चेटिंग करने लगे थे। धीरे-धीरे बातें आगे बढ़ गई थी। अब तो आपस में कई-कई घंटे बातें करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed