फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NRLM employees demonstrated

एनआरएलएम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
NRLM employees demonstrated
बड़ौत। एनआरएलएम के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ और सीडीओ को सौंपा। बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ ने 24 जनवरी को विज्ञापन जारी कर आनलाइन आवेदन मांगा है, जोकि गलत है। पीपीपी विनीत, अश्वनी, रोहन, मनोज कुमार, अनुज राजपूत, अरूण, सुनीता आदि ने बताया कि पहले जिला स्तरीय पदों पर हुई तैनाती के लिए 45,000-75,000 रुपये और ब्लॉकों पर तैनात कर्मचारियों के लिए 25,000-45,000 मानदेय निर्धारित था। नए विज्ञापन में नाम बदलकर जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए 20,000-40,000 रुपये और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के लिए 12,000-20,000 मानदेेय निर्धारित किया गया है। इससे कर्मचारियों बेहद आक्रोशित हैं और अफसरों से मिलकर अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिला और ब्लाक स्तर पर मिशन स्टाफ का वर्ष 2016 से सात प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि किए जाने, जनवरी 2021 से लंबित टीए व अन्य सभी भत्ते दिलाने, जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग उठाई। मांग करने वालों में पूनम, टीना, रिसाल, संजीव, पुनीत सिंह, मोहम्मद यूनुस, आरती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed